फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP has named Dhruv Kumar Tripathi as its MLC candidate from the Gorakhpur-Faizabad Teachers' Constituency.

भाजपा का बड़ा दांव: जानिए कौन हैं ध्रुव कुमार त्रिपाठी? 2008 से लगातार एमएलसी, शिक्षक राजनीति से शुरू किया सफर

Tue, 29 Sep 2026 02:12 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 02:12 PM IST
सार
Register For Event

भाजपा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार के एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
BJP has named Dhruv Kumar Tripathi as its MLC candidate from the Gorakhpur-Faizabad Teachers' Constituency.
ध्रुव कुमार त्रिपाठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फैजाबाद गोरखपुर शिक्षक स्नातक क्षेत्र तीन बार विधायक रहे ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस बार भाजपा से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पार्टी की ओर से उनको स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी प्रत्याशी नामित किया गया है। वह लंबे समय से शिक्षकों का नेतृत्व कर रहे थे। इस बार भाजपा ने उन पर गांव लगाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत उसका तिथि के निवासी हैं। वह लगातार तीन बार से शिक्षक विधायक के रूप में निर्वाचित हो रहे हैं। इस बार भाजपा ने उन्हें पार्टी का प्रत्याशी घोषित कियाहै। उनके घोषित होने के बाद से शिक्षकों में हर्ष है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव कुमार त्रिपाठी का राजनीतिक सफर
उसका बाजार निवासी ध्रुव कुमार त्रिपाठी का राजनीतिक सफर मूल रूप से शिक्षक राजनीति से शुरू हुआ। वे बाबा हरिदास इंटर कॉलेज, उसका बाजार में शिक्षक रहे और 1990 के दशक में माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट से जुड़कर संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हुए। करीब 10 वर्ष जिला मंत्री और इसके बाद लगभग 10 वर्ष जिलाध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

शिक्षक नेता पंचानन राय के निधन के बाद वर्ष 2008 में पहली बार गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी निर्वाचित हुए। इसके बाद 2014 और 2020 में भी जीत दर्ज कर लगातार तीन बार विधान परिषद पहुंचे। 2020 के चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।

ध्रुव त्रिपाठी का आधार खासतौर पर शिक्षकों के बीच रहा है। विधान परिषद के आधिकारिक रिकॉर्ड में उनका निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक और पता उसका बाजार, सिद्धार्थनगर दर्ज है। अब 2026 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें अपने प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा हैगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र में सिद्धार्थनगर समेत 17 जिले आते हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed