फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Innocent child drowns in pond; family devastated.

Siddharthnagar News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

Sat, 22 Aug 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Innocent child drowns in pond; family devastated.

विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर पांडेय गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम शिवांश की मौत हो गई। वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंहा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शाम को गांव के दक्षिण स्थित तालाब में उसकी चप्पल उतराई मिली। ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन कर बच्चे का शव बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
फूलपुर पांडेय निवासी राजन प्रजापति का सात वर्षीय पुत्र शिवांश शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित फूलपुर राजा कंपोजिट विद्यालय गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अन्य बच्चों के साथ घर के लिए निकला। दो बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने विद्यालय में फोन कर जानकारी ली। वहां से बताया गया कि शिवांश काफी पहले ही घर के लिए निकल चुका था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के स्थानों पर काफी खोजबीन के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे फूलपुर राजा गांव के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब में एक चप्पल उतराई दिखाई दी। ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। लोग तालाब में उतरे और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद शिवांश का शव बरामद हुआ। उसे पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने बताया कि शिवांश का विद्यालय में आधिकारिक रूप से नामांकन नहीं हुआ था। वह पिछले दो-चार दिनों से गांव के अन्य बच्चों के साथ पढ़ने के लिए विद्यालय आ रहा था। शुक्रवार को भी वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल पहुंचा था और छुट्टी के बाद उनके साथ ही घर के लिए निकला था।

घटना की सूचना पर बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजन ने घटना को हादसा बताते हुए किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया। परिजन की लिखित सहमति और मांग के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed