फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young Biker Dies in Road Accident in Itwa Wedding was Scheduled for 13th November

सिद्धार्थनगर: इटवा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, 13 नवंबर को होनी थी शादी; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 20 Oct 2026 01:38 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 20 Oct 2026 01:38 PM IST
सार
Register For Event

घायल अवस्था में आदर्श को एंबुलेंस से सीएचसी इटवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
Young Biker Dies in Road Accident in Itwa Wedding was Scheduled for 13th November
मृतक आदर्श - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राजकीय डिग्री कॉलेज चौखड़ा के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की 13 नवंबर को शादी तय थी। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक
इटवा कस्बा निवासी आदर्श सोनी मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बाइक से अपने घर से डुमरियागंज की ओर जा रहे थे। राजकीय डिग्री कॉलेज चौखड़ा के सामने पहुंचने पर स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी इटवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

13 नवंबर को होनी थी शादी
आदर्श सोनी की 13 नवंबर को शादी तय थी। परिवार में शादी की तैयारियों के बीच हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस संबंध में इटवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed