{"_id":"6a8755cae548bd8b84000326","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156136-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्र सड़क पर उतरे तो व्यवस्थाएं जांचने दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्र सड़क पर उतरे तो व्यवस्थाएं जांचने दौड़े अफसर
विज्ञापन
फोटो-5-जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं पर बात करते डीएम घनश्याम मीना व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। हसनगंज ब्लॉक के न्योतनी स्थित आवासीय विद्यालय में घटिया भोजन, खराब पानी और पढ़ाई की बदहाल व्यवस्था से परेशान छात्र बुधवार को सड़क पर उतरे तो प्रशासन सकते में आ गया। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर पढ़ाई, भोजन, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर में अधिकारियों ने छात्रों के साथ बैठकर भोजन भी किया। प्राचार्य ने मेस में एसी और विद्यालय में अतिरिक्त सफाईकर्मी की मांग की।
डीएम घनश्याम मीना और एसपी जयप्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता जानी। कक्षाओं के शिक्षण कार्य को भी परखा। डीएम ने कला कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। कक्षा 12 की वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग की कक्षाओं में शिक्षण के बारे में जानकारी ली। पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए कक्षा सात के छात्र-छात्राओं से आवास, भोजन व शिक्षण कार्य की जानकारी ली। खाने की गुणवत्ता की जांच करने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया।
प्राचार्य प्रतिमा पुरी ने डीएम को बताया कि मेस में छात्र-छात्राओं के लिए पंखे लगे हैं। इससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी से बचाव हेतु एसी या कूलर लगवाने व विद्यालय परिसर की सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की मांग की। इस पर डीएम ने जल्द ही मेस में कूलर लगवाने का आश्वासन देते हुए खंड विकास अधिकारी को विद्यालय परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ सफीपुर दीपक यादव, एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला, एसडीएम सफीपुर फाल्गुनी सिंह, शिक्षकों में अभय सिंह, अरविंद आदि रहे।
इनसेट...
सीओ ने कस्तूरबा स्कूल का किया निरीक्षण
उन्नाव। सीओ विनी सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम सिकंदरपुर सरोसी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 85 छात्राएं मिलीं। सीओ ने बताया कि छात्राओं से बात की गई, खाने की स्थिति को देखा गया। सब सही पाया गया। खाना में गुणवत्तापूर्ण दिया जाना मिला। छात्राओं ने भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। सीओ ने स्टॉफ को छात्राओं की सुरक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। (संवाद)