फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP BJP to Deploy Top Leaders After Diwali, PM Modi and Amit Shah to Step Up Activity in Uttar Pradesh

यूपी: अवध-गोरक्ष प्रांत बेहद अहम, दिवाली के बाद भाजपा के बड़े नेता डालेंगे डेरा, बढ़ेगी पीएम-शाह की सक्रियता

Tue, 13 Oct 2026 08:26 AM IST
Sharukh Khan हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 13 Oct 2026 08:26 AM IST
सार
Register For Event

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट है। भाजपा के बड़े नेता दिवाली के बाद यूपी में डेरा डालेंगे। इससे पहले प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े हर प्रांत की बैठक कर स्थिति का जायजा लेंगे। वाराणसी में बुधवार से काशी-गोरक्ष प्रांत विधानसभा प्रभारियों-विस्तारकों की अहम बैठक होगी।

विज्ञापन
UP BJP to Deploy Top Leaders After Diwali, PM Modi and Amit Shah to Step Up Activity in Uttar Pradesh
UP BJP - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी दिग्गज नेता दिवाली खत्म होते ही उत्तर प्रदेश में डेरा डालेंगे। वरिष्ठ नेताओं के प्रवास शुरू होने से पहले पार्टी विभिन्न प्रांतों के विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों के साथ अलग-अलग बैठक कर जमीनी स्थिति का जायजा लेगी। 
विज्ञापन


इसकी शुरुआत बुधवार से वाराणसी में गोरक्ष और काशी प्रांत के प्रभारियों-विस्तारकों की दो दिवसीय बैठक से शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिवाली से पहले सभी प्रांतों से जुड़ी विधानसभा सीटों के प्रभारियों-विस्तारकों से बैठक कर विशेष तौर पर सर्व समाज बैठक की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इन सभी बैठकों में संगठन महासचिव बीएल संतोष, प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन मंत्री धर्मपाल मौजूद रहेंगे। काशी-गोरक्ष प्रांत की बैठक में छह सत्रों के दौरान शक्ति केंद्रों के कार्यों की समीक्षा के साथ बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्कएवं समन्वय की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। सभी प्रांतों की बैठक के बाद केंद्रीय नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बढ़ेगी पीएम-शाह की सक्रियता
चुनाव के मद्देनजर राज्य में दिवाली के बाद पीएम, गृह मंत्री समेत सभी नेताओं की सक्रियता बढ़ेगी। इन नेताओं के प्रवास समेत अन्य कार्यक्रमों का खाका इस महीने के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा।
 

इस क्रम में पीएम न सिर्फ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रवास करेंगे, बल्कि कई योजनाओं, कार्यक्रमों का भी शुभारंभ करेेंगे। तैयारी अधिसूचना जारी होने से पूर्व पीएम की अवध, पूर्वी यूपी और पश्चिम यूपी में कम से कम एक बड़ा कार्यक्रम कराने की है।

अवध-गोरक्ष प्रांत बेहद अहम
इन दो प्रांतों में 133 सीटें हैं। इनमें से बीते चुनाव में पार्टी ने 101 सीटें अपने नाम की थी। पार्टी की रणनीति पिछले प्रदर्शन को दोहराने की है। यही कारण है कि दोनों प्रांतों की बैठक में प्रभारी तावड़े विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों से जीती सीटों पर पार्टी की स्थिति, विधायक की लोकप्रियता की भी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed