फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM Yogi in Kashi To gift 112 development projects worth 1340 crore today will address public meeting

भदोही में सीएम योगी: आज देंगे 1340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित

Sun, 04 Oct 2026 05:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 05:55 AM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 1340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 440.84 करोड़ की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री कालीन मेला का उद्घाटन करने के बाद भिखारीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
CM Yogi in Kashi To gift 112 development projects worth 1340 crore today will address public meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले में रहेंगे। वे चार दिवसीय 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद भिखारीपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 1340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन


जिले में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, मंच, पार्किंग, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का भदोही दौरा एक ओर जहां कालीन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा, वहीं दूसरी ओर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दोपहर 1:40 बजे हेलिकॉप्टर से आएंगे सीएम
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भिखारीपुर-अभयनपुर में बनाए गए हेलिपैड पर दोपहर 1:40 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वे यहां से सीधे कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करने कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी 2:55 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा पर 320.51 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पुल का शिलान्यास करेंगे। 209.18 करोड़ की लागत से मुंशीलाटपुर में 574 बंदी क्षमता वाले प्रस्तावित नए जेल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। पुरानी तहसील परिसर में बने नए अतिथि गृह का लोकार्पण करने के साथ ही करीब 25 करोड़ की लागत से प्रस्तावित आवासीय परिसर का शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन

आज सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर पुलिस व यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यातायात प्रभारी राकेश सिंह के अनुसार रविवार की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इसके तहत जौनपुर/भदोही से चलकर इन्द्रामिल होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहन पुल के ऊपर से रजपुरा–औराई होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी तरह वाराणसी से चौरी होते हुए भदोही/जौनपुर आने वाले वाहन कंधिया फाटक के पहले से बाएं उतरकर महाराजगंज–चौरी मार्ग से महाराजगंज–औराई होते हुए भदोही/ जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर जरूरी न हो तो कारपेट एक्स्पो मार्ट की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाने से परहेज करें ताकि अनावश्यक परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे एक्सपो मार्ट में कालीन मेले का उद्घाटन करने के बाद भिखारीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। - शैलेश कुमार, डीएम।

 

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पुख्ता हैं। हर चौराहे व तिराहे पर विशेष निगरानी होगी। इंदिरा मिल से वाराणसी की तरफ जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। हर एक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।

एक्सपो मार्ट में चौथी बार आएंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्सपो मार्ट में चौथी बार आएंगे। सीएम योगी 31 दिसंबर 2020 को सीईपीसी के कारपेट एक्सपो मार्ट का उद्घाटन करने आए थे। इसके बाद वे 15 अक्तूबर 2022 व 11 अक्तूबर 2025 को कालीन मेले का उद्घाटन करने आ चुके हैं। वहीं 23 जून 2025 को जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए थे। इसके अलावा एक बार लोकसभा चुनाव और एक बार विधानसभा चुनाव के दौरान वे जिले में आ चुके हैं। यह जिले में उनका सातवां दौरा है।

भारतीय कालीनों की प्रदर्शनी का सबसे बड़ा मंच इंडिया कारपेट एक्सपो रविवार से भदोही के एक्सपो मार्ट में शुरू होगा। चार दिवसीय कालीन मेले के गोल्डन जुबली संस्करण में भागीदारी के लिए 420 विदेशी खरीदारों ने अपना पंजीकरण कराया है। 223 निर्यातकों ने अपने स्टाॅल लगाए हैं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) का पूरा जोर गोल्डन जुबली संस्करण की सफलता पर है। देर शाम जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कारपेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

भदोही में होने वाला यह पांचवां एक्सपो है, जिसमें भदोही, मिर्जापुर, नई दिल्ली, जयपुर, पानीपत, श्रीनगर, वाराणसी, शाहजहांपुर, सीतापुर, नोएडा आदि शहरों के 223 निर्यातक शनिवार को देर शाम तक अपने-अपने स्टाॅल पर रंग-बिरंगे, मखमली कालीनों और दरियों का प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे रहे। वहीं, एक्सपो मार्ट में शनिवार सुबह से शाम तक कालीन लदे वाहनों का आना-जाना लगा रहा। एक्सपो मार्ट में ग्राउंड और प्रथम तल के स्टाॅल फुल हो चुके हैं।

सीईपीसी ने देश-विदेश तक गोल्डन जुबली संस्करण कहकर एक्सपो का प्रमोशन किया है। एक्जिबिटर्स ने भी सैंपलिंग में काफी मेहनत की है। परंपरागत हैंडनॉटेड कालीनों का कारोबार हालांकि सिमटता जा रहा है, इसके बाद भी मेले में हैंडनाॅटेड कालीन आकर्षण का केंद्र होंगे क्योंकि सभी निर्यातकों ने कुछ सैंपल तैयार किए हैं। इसके अलावा, ज्यादातर निर्यातकों ने सस्ती आकर्षक दरियां, शैगी, हैंडलूम, हैंडटफ्टेड कालीनों के सैंपल अपने स्टाल पर सजाए हैं।

ब्रिक्स देशों से आ रहे हैं 106 खरीदार
सीईपीसी के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने शनिवार को एक्सपो मार्ट में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि एक्सपो में कुल 223 कालीन निर्यातक अपने कालीनों का प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक मंदी, अमेरिकी टैरिफ और विश्व में युद्ध जैसे हालात के बीच इस कालीन मेले में 450 विदेशी खरीदारों ने आने के लिए पंजीकरण कराया है। इस बार हम सभी को कालीन मेले से काफी उम्मीदें हैं। अमेरिकी टैरिफ से काफी हद तक राहत मिल चुकी है।

मार्च में नई दिल्ली में प्रस्तावित एक्सपो नहीं हुआ था। इसलिए हमारे कालीन निर्यातक अच्छे अच्छे सैंपल के साथ भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपो में आने वाले 450 विदेशी खरीदारों में से 106 खरीदार ब्रिक्स देशों के हैं, जिन पर इस बार भारत सरकार की पहल पर हम विशेष फोकस कर रहे हैं। इस दौरान मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष वासिफ अंसारी, उपाध्यक्ष असलम महबूब, एकमा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, अनिल सिंह, रोहित गुप्ता, इम्तियाज अंसारी व परिषद की प्रभारी अधिशासी निदेशक डाॅ. स्मिता नागरकोटी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed