फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband worked laborer help wife become an excise constable attitude changed upon getting the job

यूपी: मजदूरी कर पत्नी को आबकारी सिपाही बनाया, पद मिलते ही बदला रवैया; बोली- जेल भिजवा दूंगी; केस दर्ज

Tue, 22 Sep 2026 06:31 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 22 Sep 2026 06:31 AM IST
सार
Register For Event

पत्नी को पढ़ाकर आबकारी विभाग में महिला सिपाही बनाने वाले पति ने प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर शिवपुर पुलिस ने पत्नी ममता, ससुर नखड़ू और दो वर्षों आशीष व सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया।

विज्ञापन
Husband worked laborer help wife become an excise constable attitude changed upon getting the job
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी को पढ़ाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने और आबकारी विभाग में महिला सिपाही बनने तक सहयोग करने वाले पति ने अब प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। पति की याचिका पर अदालत के आदेश के बाद शिवपुर पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति का आरोप है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह उसे मजदूर कहकर नीचा दिखाने लगी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में माता प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी शादी मई 2011 में ममता यादव से हुई थी। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से पत्नी की पढ़ाई कराई। ममता को बीए, एमए और बीएड की शिक्षा दिलाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी पूरा सहयोग किया। आरोप है कि वर्ष 2022 में ममता का प्रयागराज में आबकारी विभाग में महिला सिपाही के पद पर चयन हो गया।

विज्ञापन

पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद ममता के व्यवहार में बदलाव आया। वह कथित तौर पर उन्हें मजदूर कहकर अपमानित करने लगीं और पद का रौब दिखाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगीं। शिकायत के अनुसार जनवरी 2024 में ममता घर से 48 हजार रुपये और आभूषण लेकर चली गईं। माता प्रसाद ने इसका विरोध किया तो उन्हें और परिवार के सदस्यों को जेल भिजवाने की धमकी दी गई।

माता प्रसाद का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत शिवपुर थाने में की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत की शरण ली। अदालत में दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद एसीजेएम के निर्देश पर शिवपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि ममता यादव, उनके पिता नखड़ू और दो वर्षों आशीष व सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed