फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students enrolling at IIT BHU for first time will undergo urine-based drug testing in Varanasi

आईआईटी बीएचयू: पहली बार प्रवेश लिए छात्रों की होगी यूरिन आधारित ड्रग जांच, नौ सदस्यीय जांच समिति गठित

Thu, 15 Oct 2026 02:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 15 Oct 2026 02:21 PM IST
सार
Register For Event

आईआईटी बीएचयू में पहली बार प्रवेश लेने वाले छात्रों की यूरिन आधारित ड्रग जांच होगी। अधिकारियों के अनुसार पहली बार संस्थान में इस तरह की जांच हो रही है। इसके लिए नौ सदस्यीय ड्रग जांच समिति गठित की गई है। 

विज्ञापन
Students enrolling at IIT BHU for first time will undergo urine-based drug testing in Varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में पहली बार प्रवेश लिए छात्रों की यूरिन आधारित ड्रग जांच होगी। आईआईटी, बीएचयू के प्रोफेसरों और आईएमएस के डॉक्टरों के साथ नौ सदस्यीय ड्रग जांच समिति गठित कर दी गई है। समिति तत्काल प्रभाव से संस्थान के नव प्रवेशित छात्रों के स्क्रीनिंग की व्यवस्था का काम देखेगी। अधिकारियों की मानें तो पहली बार संस्थान में इस तरह की जांच हो रही है। कुलसचिव कार्यालय के अनुसार शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर इस तरह की जांच कराई जानी है। 

विज्ञापन


छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। शैक्षणिक कार्य अधिष्ठाता प्रो. देवेंद्र सिंह और सह अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. मेघा झा सदस्य हैं। इस जांच के दायरे में बीटेक, एमटेक, आईडीडी और पीएचडी के वे छात्र आएंगे, जिन्होंने इस सत्र में ही प्रवेश लिया है। इसमें करीब 1550 छात्र बीटेक और बाकी 700 से ज्यादा अन्य कोर्स के छात्र हैं। 
विज्ञापन


अन्य सदस्यों में सह अधिष्ठाता प्रो. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और संकाय समन्वयक डॉ. अजीत कुमार मिश्रा भी सदस्य के रूप में शामिल हैं। आईएमएस बीएचयू के फर्माकोलॉजी विभाग से प्रो. किरण गिरी और जैव रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश पातुरकर भी समिति में हैं। पैथोलॉजी विभाग से डॉ. दीपा रानी और संयोजक तुषार भी सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गांजा सहित प्रतिबंधित पदार्थों का लगता है पता
मेडिकल साइंस कहता है कि इस तरह की जांच शरीर में कुछ विशिष्ट नशीले या प्रतिबंधित पदार्थों की उपस्थिति का पता लगाने के लिए की जाती है। कई बार खेल, रोजगार और कानूनी वजहों से की जाती है। आईएमस बीएचयू में मेडिसीन विभाग के चिकित्सक ओ. नीलेश कुमार के अनुसार, अवैध ड्रग का पता लगाने के लिए यूरिन का सैंपल लेकर जांच किया जाता है। प्रेसक्रिप्शन या फिर मेडिकेशन के आधार पर भी ये जांच हो सकती है। इससे गांजा, कोकीन सहित कई तरह के नशे का पता लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed