फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather 10 percentage more rainfall compared last Sawan season 10-year record for August broken

वाराणसी मौसम: पिछले सावन से 10 फीसदी ज्यादा बारिश, 27 दिन में 410 मिमी बरसात; 10 साल के अगस्त का रिकॉर्ड टूटा

Fri, 28 Aug 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 28 Aug 2026 05:51 AM IST
सार
Register For Event

वाराणसी में इस बार सावन में पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 27 दिनों में 410 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को 40 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि लगातार तीन दिनों में 240 मिलीमीटर पानी बरसा। इतनी बारिश से अगस्त में बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड भी टूट गया है।

विज्ञापन
Varanasi Weather 10 percentage more rainfall compared last Sawan season 10-year record for August broken
वाराणसी में बारिश से जलभराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में बृहस्पतिवार को दो चरणों में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। इस बार पिछले सावन की तुलना में करीब 10 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। पिछले तीन दिनों में हुई 240 मिलीमीटर बारिश ने मानसून के कुल आंकड़े में बड़ा इजाफा किया है। अगस्त में अब तक 410 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


2025 में सावन के 30 दिनों में 374.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार अगस्त में ही यह आंकड़ा पार हो चुका है। हालांकि अगस्त समाप्त होने में अभी चार दिन बाकी हैं। कृषि विभाग के अनुसार, इस अगस्त में बीते 10 वर्षों के अगस्त माह में हुई बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में भी पर्याप्त नमी बनी हुई है और खरीफ फसलों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। ऐसे में अगस्त की बारिश का आंकड़ा 450 मिलीमीटर तक पहुंचने की संभावना है। जून से अब तक काशी में 591.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसमें मानसून के दो महीनों की बारिश भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगस्त के अंतिम दिनों में प्रदेश में मानसूनी बारिश की सक्रियता कुछ कम होने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से मानसूनी द्रोणी अमृतसर, चंडीगढ़ और मुजफ्फरनगर से गुजर रही है। प्रदेश में फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसी वजह से पूर्वांचल समेत वाराणसी में अगले एक-दो दिन बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed