फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Landslide on the old Jageshwar road

अल्मोड़ा: वृद्ध जागेश्वर मार्ग पर भूस्खलन, कई गांवों का संपर्क कटा; पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा

Fri, 16 Oct 2026 07:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Fri, 16 Oct 2026 07:05 PM IST
सार
Register For Event

वृद्ध जागेश्वर मंदिर से करीब चार किलोमीटर पहले भारी भूस्खलन होने से मोटर मार्ग बंद हो गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने में जुटी जेसीबी मशीन को भी रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
Landslide on the old Jageshwar road
वृद्ध जागेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृद्ध जागेश्वर मंदिर से करीब चार किलोमीटर पहले भारी भूस्खलन होने से मोटर मार्ग बंद हो गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने में जुटी जेसीबी मशीन को भी रोकना पड़ा। इससे वृद्ध जागेश्वर मंदिर समेत आसपास के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है।

विज्ञापन

भूस्खलन से शौकियाथल, जौबांज, थिकलना, एरखान, जाटुरी, झिरकोट, बोड़ा, निस्नेली और त्रिनेली समेत कई गांवों के ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। वहीं, मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने का काम जोखिम भरा बना हुआ है।

विज्ञापन

भनोली की तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया कि मोटर मार्ग पर करीब 60 से 70 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। लोक निर्माण विभाग और पुलिस को सूचना दे दी गई है। सड़क खोलने के लिए टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच रही है। जागेश्वर चौकी पर पुलिस टीम तैनात की गई है और वाहन चालकों को इस मार्ग पर जाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed