फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM dhami launches and lays foundation for 12 development projects worth ₹231.91 crore in gairsain uttarakhand

चमोली: विकास कार्यों को रफ्तार, गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी ने 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Wed, 28 Oct 2026 10:54 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला, गैरसैंण (भराड़ीसैंण)।
अमर उजाला, गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 28 Oct 2026 10:54 AM IST
सार
Register For Event

गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें रामगंगा नदी पर बांध निर्माण और भू-धंसाव से सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
CM dhami launches and lays foundation for 12 development projects worth ₹231.91 crore in gairsain uttarakhand
सीएम धामी ने विकास योजनाओं का किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली जिले में 231.91 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन योजनाओं से पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, भू-धंसाव से सुरक्षा और पुलिस व अग्निशमन सुविधाओं को मजबूती देने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन

 

शिलान्यास की गई योजनाओं में सबसे बड़ी योजना गैरसैंण शहर और आसपास की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रामगंगा नदी पर 122.69 करोड़ रुपये की लागत से बांध निर्माण की है। इसके अलावा कर्णप्रयाग विकासखंड के बहुगुणानगर में 50.18 करोड़ रुपये से भू-धंसाव से सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन


छह योजनाओं का लोकार्पण भी किया


राजकीय पॉलिटेक्निक गैरसैंण के भवन निर्माण के लिए 12.16 करोड़ रुपये और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बछुवाबाण में भवन अनुरक्षण के लिए 22.75 लाख रुपये की योजना का भी शिलान्यास किया गया। वहीं, कुमोली रैवान और गैरसैंण-पज्याणा मोटर मार्गों से संबंधित कार्यों के लिए क्रमशः 6.99 करोड़ और 5.60 करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने 34.04 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई छह योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें खजुरखाल-भण्डारीखोड़-कुनीगाड़ मोटर मार्ग के उच्चीकरण पर 14.82 करोड़ रुपये और राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में ऑडिटोरियम निर्माण पर 4.37 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट, शिक्षा परिषद की मंजूरी की बाध्यता होगी खत्म
 

इसके साथ ही सारकोट-भराड़ीसैंण मोटर मार्ग के सुधार व डामरीकरण और कारगिल शहीद रणजीत सिंह मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। गैरसैंण में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से बने फायर यूनिट भवन और 4.24 करोड़ रुपये से निर्मित थाना भवन का भी लोकार्पण हुआ। इन योजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed