फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Elderly pilgrims will not return without visiting Badrinath.

Chamoli News: बिना बदरीनाथ के दर्शन कर नहीं लौटेंगे बुजुर्ग श्रद्धालु

Mon, 05 Oct 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Elderly pilgrims will not return without visiting Badrinath.
अमर उजाला असर................
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर में तीन कर्मचारियों की तैनाती, बुजुर्गों को कराएंगे सुगम दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अब बुजुर्ग श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए नहीं लौटना पड़ेगा। बीकेटीसी की ओर से बदरीनाथ मंदिर में तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी भीड़ के बीच बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराने में सहयोग करेंगे।
बदरीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड भी बनाया है। बढ़ती भीड़ के कारण मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतार लग रही है। ऐसे में बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और कई बुजुर्ग बिना दर्शन किए ही लौट रहे थे। अमर उजाला ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं को दर्शनों में परेशानी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि अब कोई भी बुजुर्ग श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए बिना नहीं लौटेगा। इसके लिए मंदिर में तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारी बुजुर्ग श्रद्धालुओं को भीड़ से निकालकर सुगम तरीके से दर्शन कराने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और भगवान के दर्शन सुनिश्चित करना मंदिर समिति की प्राथमिकता है।
विज्ञापन



इंसेट
बदरीनाथ में टूटा आस्था का रिकॉर्ड, 18.67 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
2023 का 18.39 लाख श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में इस वर्ष आस्था का नया कीर्तिमान बना है। अब तक 18 लाख 67 हजार श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही वर्ष 2023 में बना 18 लाख 39 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन का रिकॉर्ड टूट गया है। खास बात यह है कि यात्रा अभी जारी है और कपाट बंद होने में समय शेष है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती रही। अक्तूबरक्टूबर माह में यात्रियों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए और नया रिकॉर्ड कायम हो गया। वर्ष 2023 में पूरे यात्राकाल में 18 लाख 39 हजार श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए थे। विजयदशमी पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की जाएगी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अभी कपाट बंद होने में डेढ़ माह से अधिक का समय शेष है। ऐसे में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed