{"_id":"6a89843e3635a7e9330d0489","slug":"gic-adibadri-becomes-champion-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-126059-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीआईसी आदिबदरी बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीआईसी आदिबदरी बना चैंपियन
Sat, 22 Aug 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 22 Aug 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आदिबदरी। स्व. एन.एस कुंवर मेमोरियल आदर्श इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित आदिबदरी संकुल की शरदकालीन खेल प्रतियोगिता में जीआईसी आदिबदरी ने चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता का उद्घाटन जीआईसी के प्रधानाचार्य एमएम सेमवाल ने किया। सेमवाल ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। इस दौरान हुई कबड्डी प्रतियाेगिता में अंडर 14 में आदिबदरी ने मालसी को 20-8 से हराया। अंडर 17 में आदिबदरी ने सिलपाटा को 32-15 से पराजित किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी आदिबदरी ने सिलपाटा को 25-10 से हराया। इस अवसर पर डी.एस कुंवर, रामलाल, महेश चंद्र, संदीप बिष्ट और भारती रावत मौजूद थे। संवाद
नशामुक्ति की शपथ दिलाई
नंदासैंण/गैरसैंण। महाविद्यालय में आयोजित नशामुक्ति अभियान के तहत रेडक्रॉस समिति ने छात्र-छात्राओं व स्टाफ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। प्रभारी प्राचार्य अमर चंद्र विश्वकर्मा ने युवाओं को राष्ट्र की शक्ति बताया। ऋतु सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। नीतू दत्त नौटियाल व सूरज कुमार ने संदेश फैलाने को कहा। वहीं दूसरी ओर गैरसैंण के जीआईसी पज्याणाखाल में विद्यार्थियों को स्वच्छता और मोबाइल के दुरुपयोग से बचने की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य मनीष गौड़ व अन्य शिक्षकों ने स्वच्छता बनाए रखने, बीमारियों से बचाव और अनावश्यक मोबाइल उपयोग से बचने की सलाह दी। साइबर ठगी से सावधान रहने को भी कहा गया। इस सत्र में 150 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद