फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Information about the Udyamshala scheme will reach every village.

Chamoli News: गांव-गांव पहुंचेगी उद्यमशाला योजना की जानकारी

Fri, 21 Aug 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 21 Aug 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Information about the Udyamshala scheme will reach every village.
फोटो
विज्ञापन

उद्यमिता की चौपाल कार्यक्रम का मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअली किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को महाविद्यालय गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में उद्यमिता की चौपाल हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोपेश्वर में मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इस दौरान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह वाहन 21 अगस्त से एक सितंबर तक जिले के विभिन्न विकासखंडों और न्याय पंचायत क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देगा। कार्यक्रम में हरियाली स्वायत्त सहकारिता की अंजलि देवी को हिलांस भोजनालय संचालन के लिए छह लाख रुपये की सहायता का चेक प्रदान किया गया। मौके पर विभागीय स्टॉल, पंजीकरण और बैंकिंग सहायता डेस्क भी लगाए गए। इस मौके पर दायित्वधारी हरक सिंह, प्रेम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed