{"_id":"6a8883d63a3bc8a03302d2c4","slug":"video-chamoli-a-vicious-thief-who-stole-from-a-locked-house-in-gauchar-arrested-stolen-goods-recovered-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: गौचर में बंद मकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: गौचर में बंद मकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने गौचर क्षेत्र में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए दो जोड़ी धातु के जेवरात, सूटकेस और जैकेट बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 6 (निकट केशवाइस स्कूल, गौचर) निवासी सत्यपाल सिंह चौधरी ने 20 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपना इलाज कराने देहरादून गए हुए थे। वापस लौटने पर देखा कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला और अलमारी तोड़कर जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेद्र सिंह राणा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सुरागकशी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने शुक्रवार (21 अगस्त) सुबह करीब 7:30 बजे गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग से आरोपी उम्मेद सिंह भंडारी (35 वर्ष) पुत्र स्व. दलबीर सिंह भंडारी, निवासी ग्राम कंडारा (कर्णप्रयाग) को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।