फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rani Divara Yatra

Chamoli News: 16 नवंबर से शुरू होगी लाता की नंदा की रानी दिवारा यात्रा

Mon, 19 Oct 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 19 Oct 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Rani Divara Yatra
लाता मंदिर परिसर में हुई बैठक, नंदा व भूमियाल देवता के अवतारी पुरुषों के आदेश पर तय हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

आठ दिनों तक चलने वाली यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में जाएगी देवी की यात्रा
ज्योतिर्मठ। लाता की मां नंदा की रानी दिवारा यात्रा 16 नवंबर से शुरू होगी। 23 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान देवी विभिन्न गांवों में जाकर भक्तों को आशीर्वाद देंगी। नंदा की रानी देवरा यात्रा 39 साल बाद हो रही है।
रविवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष दरमान सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें लाता, परसारी, बड़ागांव, ढाक, रिंगी, सुभाई, सेलंग, रैणी चक लाता, सलदार व मैती गांव सलूड़, डुंगरा, डुंग्री, बरोसी के प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान मां नंदा और लाता के भूमियाल देवता के अवतारी पुरुषों के आदेशानुसार रानी दिवारा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर लाता की प्रधान पूजा देवी, बड़ागांव की प्रधान बीना देवी, सेलंग की प्रधान रोशनी देवी, सलूड़ की प्रधान सुनीता देवी, सुधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, पंकज, मुकेश चंद्र सती, रोहित रावत, नवीन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदा की रानी दिवारा कार्यक्रम
16 नवंबर को सुबह 10 बजे नंदा की डोली गर्भगृह से मंदिर परिसर में विराजमान की जाएगी। पूजा अर्चना के बाद दोपहर एक बजे डोली दिवारा भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी। पहले दिन रैणी गांव होते हुए सुभाई गांव में रात्रि विश्राम होगा। इस दौरान यात्रा रिंगी, ढाक, बड़ागांव, सेलंग, सलूड़-डुंग्रा, डुंग्री और बरोसी गांव पहुंचेगी। सलूड़ गांव में 19 और 20 नवंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 22 नवंबर को परसारी गांव में भी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 23 नवंबर को अपने भक्तों से विदा लेकर मां नंदा की यात्रा लाता गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed