फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Governor Dr Dhal Singh Bisen reached Badrinath Dham offered prayers

उत्तराखंड: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, दर्शन कर की पूजा अर्चना

Sat, 24 Oct 2026 02:45 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 24 Oct 2026 02:45 PM IST
सार
Register For Event

राज्यपाल ने 19 अक्तूबर को लोकभवन में प्रदेश के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण के पश्चात यह उनका पहला बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Uttarakhand Governor Dr Dhal Singh Bisen reached Badrinath Dham offered prayers
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


बता दें कि राज्यपाल ने 19 अक्तूबर को लोकभवन में प्रदेश के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण के पश्चात यह उनका पहला बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Trending Videos

राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा हम सभी का दायित्व है। उन्होंने चारधाम की पावन भूमि पर राज्यपाल के रूप में सेवा का अवसर मिलने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस दौरान राज्यपाल ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से उत्तराखंड को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत और नशामुक्त भारत के संकल्प के अनुरूप देवभूमि की पवित्रता, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed