फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Goods train derailed at Haldi station

हल्दी स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी: शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से रवाना, कानपुर वाली गाड़ी भी लेट

Mon, 12 Oct 2026 10:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 10:17 PM IST
सार
Register For Event

काठगोदाम से शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को दो घंटे देरी से दिल्ली के लिए चली। जम्मू से आने वाली गरीब रथ भी शाम सात बजे तक नहीं पहुंची, जिससे काठगोदाम-कानपुर गाड़ी भी लेट हुई और यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
Goods train derailed at Haldi station
काठगोदाम रेलवे स्टेशन

विस्तार

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से दिल्ली के लिए चली। वहीं जम्मू से यहां पहुंचने वाली गरीब रथ भी देर शाम सात बजे तक नहीं पहुंच पाई। इसके कारण काठगोदाम कानपुर जाने वाली गाड़ी भी लेट हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह 11:30 बजे पंतनगर के हल्दी रेलवे स्टेशन पर शटिंग के दौरान मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे लालकुआं-काठगोदाम रेल मार्ग ब्लॉक हो गया। दोपहर 1:40 बजे काठगोदाम पहुंचने वाले जम्मू गरीब रथ को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। दोपहर 3:15 बजे तक मार्ग दुरुस्त न होने के कारण काठगोदाम से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 5:15 बजे रवाना हो सकी।

विज्ञापन

 

450 रेल यात्रियों को बसों से भेजा
पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर के पीआरओ ने बताया कि जम्मू से चलकर काठगोदाम जा रहे गरीब रथ में करीब 450 यात्री सवार थे। लंबे समय से रेल मार्ग सुचारु न होने पर स्टेशन पर ही निजी बसें बुलाई गईं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बसों से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया गया ताकि वे बस या अन्य साधन पकड़कर घर जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed