{"_id":"6a883cf1960e78bbfc058243","slug":"anganwadi-children-troubled-by-waterlogging-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-152941-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर जलभराव से स्कूल-आंगनबाड़ी के बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर जलभराव से स्कूल-आंगनबाड़ी के बच्चे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सड़क पर पानी जमा होने से मक्खी-मच्छर बढ़े, ग्रामीणों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। धारीवाला में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क किनारे जलभराव हो रहा है। यहां पानी की निकासी न होने से पानी खुले में बह रहा है। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।
इस मार्ग से स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में जाने वाले बच्चों का आवागमन होता है। उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों से पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराने की मांग की है। इस मार्ग में सड़क किनारे दोनों ओर पानी की निकासी के लिए दस साल पहले नाले का निर्माण कराया गया था। एक साल से अधिक समय से नाला बंद हो गया है। सड़क किनारे जलभराव हो रहा है।
-- -
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों से हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क किनारे दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि, समस्या का स्थायी समाधान हो सके। - कृष्णपाल चौहान
विज्ञापन
-- -
गांव में हरिद्वार-लक्सर मार्ग के किनारे जहां जलभराव हो रहा है, उसके आसपास राजकीय प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित है। बच्चों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। - साधुराम चौहान
-- -
गांव में हरिद्वार-लक्सर मार्ग के किनारे जलभराव के कारण मक्खी मच्छर बढ़ रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - सतीश चौहान
-- -
वर्जन...
बाण गंगा ग्राम पंचायत के गांव धारीवाला में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क किनारे जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएगा। जल्द ही ग्राम पंचायत की बैठक में नाले के निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा। - केएस नेगी, ग्राम पंचायत अधिकारी, बाण गंगा