फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Employee dies after falling while at work

Haridwar News: काम के दौरान गिरे कर्मचारी की मौत, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Oct 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Employee dies after falling while at work
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, मुआवजे के बाद समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते समय नीचे गिरने से कर्मचारी की मौत हो गई। इसके बाद भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर कंपनी के बाहर हंगामा किया। प्रदर्शन करते हुए पीड़िता को मुआवजा देने की मांग उठाई। परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद मामला शांत हो पाया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम इब्राहिमपुर निवासी समीर (25) सोमवार की रात कंपनी में वेल्डिंग का काम कर रहा था। नीचे उतरने के बाद फिर किसी काम से जैसे ही ऊपर चढ़ने लगा तो अचानक पैर फिसलने से समीर नीचे गिरा और लोहे के गार्डर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ कंपनी के बाहर पहुंच गए और हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ, लेकिन उन्हें इसकी सूचना शाम करीब सात बजे दी गई। उनका कहना था कि यदि समय से जानकारी दी जाती तो वे तत्काल मौके पर पहुंच सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। समीर की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। मामले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बाद में परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत हुई। मुआवजा देने पर सहमति बनने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस दौरान भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पोपिन कुमार मौर्या, अंकुश शेरवाल, मोनू अंबेडकर, पंकज ग्वाड़ी, रहमान, मोनू प्रधान, योगेश कर्णवाल आदि मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed