{"_id":"6abfb77b73cac0b7d800960b","slug":"floodwaters-receded-but-difficulties-mounted-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-154808-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बारिश का पानी उतरा पर मुश्किलें बढ़ीं, किसानों को बोआई की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बारिश का पानी उतरा पर मुश्किलें बढ़ीं, किसानों को बोआई की चिंता
विज्ञापन
फोटो
कीचड़ और गंदगी से बहादराबाद की कॉलोनियों में नारकीय जीवन, बीमारियों का खतरा
खेतों में गाद, रास्ते कीचड़ से पटे; अगली बोआई और आवाजाही हुई मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
हादराबाद। बरसात रुकने और पानी उतरने के बाद भी क्षेत्र में मुश्किलें बनी हुई हैं। किसानों को अगली बोआई की चिंता सता रही है, वहीं कॉलोनियों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
बहादराबाद के विभिन्न इलाकों में पानी उतरने के बाद नई समस्याएं सामने आई हैं। गांवों के खेत, पगडंडियां और रास्ते कीचड़ तथा गाद से पटे पड़े हैं। इससे लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही चुनौती बन गई है। किसानों को अपनी फसलों और अगली बोआई को लेकर चिंता है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहा। पानी उतरने के बाद खेतों में गाद और कीचड़ जम गया है। धान और अन्य फसलों की जड़ें गलने लगी हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। अगली बोआई के लिए खेतों की जोताई भी मुश्किल हो गई है, क्योंकि ट्रैक्टर खेतों में धंस रहे हैं। गांवों को जोड़ने वाले रास्ते और पुलिया भी कीचड़ में बदल चुके हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, जबकि बुजुर्गों और महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल है। कॉलोनियों और बस्तियों में जमा कीचड़ और गंदगी से लोगों का जीवन नारकीय हो गया है।
विज्ञापन
-- -
बोले ग्रामीण
खेतों में पानी आने से कई बीघा फसल को नुकसान हो गया। प्रशासन से आश्वासन मिला है कि सर्वे करने के बाद मुआवजा मिलेगा। - पवन चौहान
-- -
घरों के बाहर कीचड़ के ढेर और गड्ढों में भरा पानी बड़ी समस्या बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलना चुनौती से कम नहीं। - प्रियव्रत
-- -
कॉलोनी में पानी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पंप लगाकर पानी की निकासी कर रहे हैं लेकिन गंदे बदबूदार पानी से मच्छर पनप रहे हैं। समय रहते सिल्ट और कीचड़ की सफाई न हुई तो बीमारी फैल सकती हैं। - मास्टर जगेंद्र सिंह
-- -
प्रशासन खेतों से सिल्ट हटवाने और खराब हुई सड़कों व पगडंडियों की मरम्मत के लिए तुरंत कदम उठाए। कीचड़ और गाद की सफाई एक नियमित अभियान बनना चाहिए। - दिनेश चौहान
-- -
बहादराबाद क्षेत्र और आसपास की कॉलोनी में पानी का पंप लगाकर निकासी की जा रही है। फसलों को पहुंची हानि को लेकर विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही किसानों को राहत मिलेगी। - सचिन कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
कीचड़ और गंदगी से बहादराबाद की कॉलोनियों में नारकीय जीवन, बीमारियों का खतरा
खेतों में गाद, रास्ते कीचड़ से पटे