{"_id":"6a909da567d2bd348f0cef3f","slug":"four-arrested-for-attack-on-pwd-team-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1052462-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लोनिवि टीम पर हमले में चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लोनिवि टीम पर हमले में चार पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनखल कोतवाली क्षेत्र की इंद्राबस्ती में अतिक्रमण चिह्नित करने गई लोक निर्माण विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बजरंग दल से जुड़े लोगों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर लोनिवि के अधिकारियों पर भी मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
24 अगस्त को कुंभ मेला के प्रस्तावित कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम अतिक्रमण का सीमांकन करने कनखल क्षेत्र में पहुंची थी। आरोप था कि सड़क का चिह्नीकरण करने के दौरान अचानक इंद्रा बस्ती में कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था। संजीव, रंजीत, राकेश समेत अन्य महिला-पुरुष और उनके रिश्तेदारों पर आरोप था कि लात-घूंसों, जूतों से मारपीट कर ईंटों से हमला किया था। मामले में अपर सहायक अभियंता डॉ. चंद्र लाल भारती ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, लोनिवि के अभियंताओं और कर्मचारियों ने 25 अगस्त से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना शुरू कर दिया था।
वहीं, बृहस्पतिवार को कनखल पुलिस ने दबिश देते हुए मामले में नामजद चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बस्ती के कुछ लोग कोतवाली पहुंचे। उनके समर्थन में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनिवि के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी लोगों से मारपीट की थी। उन पर भी कार्रवाई की जाए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर में बैठकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इधर, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।