फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hearing on Urmila Sanawar bail plea to be held on October 29 investigating officer ordered to submit documents

हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर 29 अक्तूबर को होगी सुनवाई, विवेचक को दस्तावेज पेश करने के आदेश

Tue, 27 Oct 2026 08:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 27 Oct 2026 08:38 PM IST
सार
Register For Event

उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Hearing on Urmila Sanawar bail plea to be held on October 29 investigating officer ordered to submit documents
उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक की बेटी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत अर्जी पर 29 अक्तूबर को सुनवाई की जाएगी। मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उनके अधिवक्ता ने जमानत अर्जी दाखिल की। अदालत ने रानीपुर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के विवेचक को संबंधित दस्तावेज और जांच आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में पुलिस ने रविवार को उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार लाया गया।
विज्ञापन


आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया था। रविवार देर रात अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद से वह रोशनाबाद जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार:  सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई

मंगलवार को उर्मिला सनावर की ओर से जमानत के लिए अदालत में अर्जी प्रस्तुत की गई। अदालत ने मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी को 29 अक्तूबर तक संबंधित प्रपत्र और जांच आख्या पेश करने के आदेश दिए हैं। अब पुलिस की रिपोर्ट और दस्तावेज प्रस्तुत होने के बाद अदालत में जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed