{"_id":"6a8d7fe604bbbd35d102d43b","slug":"traders-staged-a-protest-by-keeping-the-market-closed-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126030-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के खोखे हटाने के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के खोखे हटाने के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने निकाली आक्रोश रैली
Tue, 25 Aug 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
खोखा हटाने के विरोध में परिवार समेत कोटद्वार तहसील में आक्रोश रैली निकालते व्यापारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर लगे खोखों को हटाने के विरोध में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के आह्वान पर मंगलवार को नगर के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली और तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर छोटे व्यापारियों के विस्थापन की व्यवस्था किए बिना खोखे नहीं हटाने की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह से ही व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना स्थल पर एकत्र होने लगे। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। तहसील पहुंचने पर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। व्यापारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों से छोटे व्यापारी खोखे लगाकर कारोबार कर रहे हैं और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लोनिवि की ओर से खोखे हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं, जिससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने कहा कि खोखा संचालक पिछले 72 वर्षों से नगर पालिका/नगर निगम को तहबाजारी शुल्क देते आ रहे हैं। इनमें अधिकांश परिवार विभाजन विभीषिका के दौरान यहां आए थे और लंबे समय से इसी कारोबार पर निर्भर हैं। ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले छोटे व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
व्यापारियों के अनुसार इस संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और मेयर शैलेंद्र रावत से भी वार्ता की जा चुकी है, लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण आंदोलन करना पड़ा। उन्होंने स्थायी समाधान होने तक खोखे नहीं हटाने की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री लाजपत राय भाटिया, नगर महामंत्री नवीन गोयल, राकेश अग्रवाल, विनय भाटिया, पंकज भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, अनिल भोला, विजय माहेश्वरी, सेवक राम मानूजा, हिमांशु भाटिया, रेशमा छावड़ा, प्रीति साहनी, रेनू, शैली, मेघा, सुषमा, मीरा, बेला, मधु, शशिबाला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
.
बाजार बंद का रहा व्यापक असर
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार को बाजार बंद के आह्वान का व्यापक असर दिखने को मिला। बाजाद बंद रहने से खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बाहर से आए यात्रियों को चाय-नाश्ते तक के लिए परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि मेडिकल स्टोर खुले रहे। शाम को गोखले मार्ग समेत कई मोहल्लों में सब्जी की दुकानें खुलने से लोगों को राहत मिली।