फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress MLA Sumit Hridayesh expressed fear of murder

हल्द्वानी: मेरा जीवन खतरे में...रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश, जताई हत्या की आशंका; कहा- करूंगा आत्मदाह

Wed, 14 Oct 2026 06:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 14 Oct 2026 06:30 PM IST
सार
Register For Event

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बर्बाद कर जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। उनका, उनके परिवार और उनकी बच्ची का भी फोन टैप किया जा रहा है।

विज्ञापन
Congress MLA Sumit Hridayesh expressed fear of murder
विधायक सुमित हृदयेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बर्बाद कर जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। उनका और उनके परिवार का यहां तक कि उनकी बच्ची का भी फोन टेप किया जा रहा है। साल भर पहले उन्होंने इस संबंध में तत्कालीन एसएसपी को नामजद तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है।

बुधवार को विधायक सुमित यहां अपने होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए। कहा कि एक गैंग मेरे और परिवार के लोगों के फोन टेप कर रही है। मेरी बच्ची तक का फोन टेप हो रहा है जिसका इस्तेमाल मुझे बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस बात का भी अंदेशा जताया कि इसका उपयोग चुनाव के दौरान भी किया जा सकता है। एआई की मदद से उनके खिलाफ कुछ भी किया जा सकता है। उन्हें लगता है कि अब वह ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहेंगे।

विज्ञापन


फफककर रोने लगे विधायक
वार्ता के दौरान विधायक सुमित फफककर रोने लगे। उन्होंने कहा कि साल भर पहले शक हुआ कि उनके और उनके परिवार के फोन टेप हो रहे हैं। शक के आधार पर उन्होंने किसी व्यक्ति की सलाह पर दो लोगों से इसकी जांच कराई। बाद में पता चला कि वही दो लोग इस काम में शामिल हैं जिसके बाद उन्होंने 24 अप्रैल 2025 को तत्कालीन एसपी पीएन मीणा को उक्त दोनों लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले राज्य सरकार का नहीं है इसमें हाथ
विधायक सुमित का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में राज्य सरकार का कोई हाथ नहीं है और न ही यह राज्य प्रायोजित है। वह राज्य सरकार पर इस संबंध में कोई आरोप भी नहीं लगा रहे हैं। वार्ता में रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी और बाजपुर के सोनू शर्मा भी मौजूद थे। सुमित ने कहा कि यदि कांग्रेस इन दोनों में से किसी को भी हल्द्वानी से टिकट देती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। वार्ता में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पंवार और देवेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे।


पार्टी नेताओं ने भी शिकायत को नहीं दी तवज्जो
विधायक सुमित हृदयेश ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इसकी जानकारी कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को भी दी थी। मामला गंभीर होने के बाद भी दोनों नेताओं की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं की गई। उन्होंने बगैर नाम लिए कांग्रेस के नेताओं के प्रति भी नाराजगी जताई। कहा कि राज्य के सभी नेता इस तरह की गैंग के हाथ के खिलौने हैं। मैंने हिम्मत की और यह बात प्रेस के सामने रख दी।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और अपने परिवार की जान का खतरा बताया है। यह गंभीर मामला है। अगर ऐसी कोई बात है तो विधायक को यह भी साफ करना चाहिए कि यह खतरा किससे है और कौन सी गैंग उन्हें बर्बाद करने की साजिश रच रही है। इसे भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
- ललित जोशी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

मैंने विधायक सुमित हृदयेश की प्रेस कांफ्रेंस का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा था। यह सुनकर अच्छा नहीं लगा। अभी मुझे डेंगू हुआ है और मेरा इलाज चल रहा है। स्वस्थ्य होने पर विधायक से इस मुद्दे पर बात करूंगा।
- राहुल छिम्वाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सुमित हृदयेश कांग्रेस के सम्मानित विधायक हैं। इस तरह फोन टेपिंग और जान से मारने की साजिश करने का मामला गंभीर है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक को यदि किसी पर शक है तो वह सार्वजनिक करें। सरकार इसकी जांच कराएगी। - शंकर कोरंगा, उत्तराखंड सरकार के दायित्वधारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी तरीके से कामकाज चल रहा है। विधायक को यदि जान का खतरा है तो इस मामले को भी सरकार गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
- प्रताप बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed