फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Investigation begins in case against Rahul Gandhi

हल्द्वानी: राहुल गांधी पर एफआईआर मामले में जांच शुरू, दर्ज होंगे बयान; 90 दिन में चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

Tue, 01 Sep 2026 12:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 01 Sep 2026 12:15 PM IST
सार
Register For Event

राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में रविवार रात दर्ज हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में राहुल गांधी के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Investigation begins in case against Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में रविवार रात दर्ज हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में राहुल गांधी के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। हालांकि पुलिस बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया को कैसे पूरा करेगी इसकी तैयारी चल रही है। वहीं 90 दिन में मामले की जांच पूरी कर पुलिस को चार्जशीट दाखिल करनी होगी।

विज्ञापन

राहुल गांधी के खिलाफ जवाहर नगर निवासी श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी को विवेचक बनाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कराने के साथ साक्ष्यों की सत्यता भी जांची जाएगी। सोमवार को हल्द्वानी कोतवाली में अमित कुमार को बुलाकर पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए बयान दर्ज कराए। वहीं अब पीड़ित के दिए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। हालांकि मामले में राहुल गांधी के बयान किस तरह पुलिस दर्ज कराएगी यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता अमित कुमार को बुलाकर बयान लिए गए और वीडियोग्राफी भी की गई है। वह अपनी शिकायत पर अडिग हैं। मामले में जांच आगे बढ़ाई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed