हल्द्वानी: सपा ने अब्दुल मतीन सिद्दीकी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, पहले संभाल रहे थे प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:51 AM IST
हल्द्वानी निवासी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से नियुक्ति की गई है। इससे पहले सिद्दीकी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड सपा अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी।
- फोटो : संवाद