फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   THDC team to inspect cracks on Mall Road.

Nainital News: मॉलरोड की दरारों का टीएचडीसी की टीम करेगी निरीक्षण

Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
THDC team to inspect cracks on Mall Road.
नैनीताल। अपर मॉलरोड पर उभरी दरारें अब और गहरी होने से सड़क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पर्यटन कार्यालय के सामने दरारों का फैलाव व गहराई सामने आने के बाद लोनिवि फिलहाल इन्हें भरने का काम शुरू करने जा रही है। वहीं सड़क की स्थिति की वास्तविकता जानने के लिए अगले सप्ताह टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में अपर मॉल रोड का करीब 25 मीटर हिस्सा टूटकर झील में समा गया था। इसके बाद से अपर मॉलरोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वहीं लोअर मॉलरोड पर मशीनों से ड्रिलिंग का कार्य भी जारी है। अब पर्यटन कार्यालय के सामने अपर मॉलरोड पर दरारें गहरी होने लगी हैं। बीते मंगलवार को सड़क पर दरारों का स्वरूप पहले की तुलना में ज्यादा दिखा जबकि शुक्रवार को दरारें गहरी भी हो गई हैं। इससे सड़क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, समाचार पत्रों में लगातार सड़क की दरारों के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विभाग सतर्क हो गया और काम में तेजी आई है।
विज्ञापन

-------------
कोट-
- अपर मॉलरोड पर दिखाई दे रही दरारों को फिलहाल भरा जा रहा है। अगले सप्ताह टीएचडीसी की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - रत्नेश सक्सेना, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed