{"_id":"6aabe2be99a76108af075cef","slug":"paramedical-interns-protest-continues-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126387-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पैरामेडिकल इंटर्न का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पैरामेडिकल इंटर्न का धरना जारी
Thu, 17 Sep 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। 15 हजार स्टाइपेंड प्रतिमाह देने की मांग के लिए मेडिकल कालेज के पैरामेडिकल इंटर्न छात्रों का धरना बृहस्पतिवार दूसरे दिन भी जारी रहा। बेस ओपीडी ब्लॉक के सम्मुख धरने पर बैठे छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक मांग नहीं मानी जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। वर्ष 2022 बैच के आंदोलित पैरामेडिकल छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप अवधि के दौरान जब कार्य लिया जा रहा है तो फिर स्टाइपेंड क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल इंटर्न इमरजेंसी सेवाओं में भी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने और पूरे छह माह का स्टाइपेंड देने की मांग की। संवाद