{"_id":"6a888d43f6ebd0729e09bc9b","slug":"international-boxer-sameers-swift-punches-sealed-the-victory-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-145834-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज समीर के तेज पंचों ने की जीत पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज समीर के तेज पंचों ने की जीत पक्की
Fri, 21 Aug 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21 पीटीएच 02 पी-पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आपस में भिड़ते मुक्केबाज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तहत एक मुकाबला खेला गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज समीर ने अपने पंचों से विपक्षी को धराशायी कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले का अंतरराष्ट्रीय रेफरी जोगेंद्र बोरा ने शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज समीर बोरा और दिनेश नेगी के बीच मुकाबला हुआ। समीर ने अपने तेज और सटीक पंचों के दम पर दिनेश को 4-1 से हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की।
मुकाबले के समापन पर समीर और उनके कोच रविंद्र सिंह ठाकुर, सहायक कोच देवराज बोहरा को सम्मानित किया गया। जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी ने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तर पर अपने पंचों का दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
सीईओ तरुण कुमार पंत, डीईओ हिमांशु नौगईं ने सभी विजेताओं को शुभकामना दी। यहां धर्मेंद्र बोहरा, प्रेम प्रकाश ओली, इंद्रजीत सामंत, हेम उपाध्याय, चंद्रशेखर पुनेड़ा, नितिन उप्रेती, रुचि खोलिया, भुवन उप्रेती आदि थे।