फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scooty washed away in a rain drain in Pithoragarh

पिथौरागढ़ हादसा: बरसाती नाले में बही स्कूटी...चालक की मौत, एसडीआरएफ ने 200 फीट नीचे से बरामद किया शव

Mon, 12 Oct 2026 01:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 01:44 PM IST
सार
Register For Event

थल-बेड़ीनाग सड़क पर उफनते नाले में स्कूटी बह गई। चालक हिमांशु (19) की मौत हो गई, जबकि साथी गौरव (18) पत्थरों में अटकने से बच गया।

विज्ञापन
Scooty washed away in a rain drain in Pithoragarh
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

थल-बेड़ीनाग सड़क पर बरड़बैंड के पास एक स्कूटी उफनते बरसाती नाले में बह गई। घटना में स्कूटी चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। संयोग से पीछे बैठा साथी 20 फीट दूर बहने के बाद पत्थरों में अटक गया, जिससे उसकी जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक, नैनोली, भागल, सोमेश्वर, अल्मोड़ा निवासी गौरव कुमार (18) पुत्र गिरीश राम और तिलोरा, भागल, सोमेश्वर, अल्मोड़ा निवासी हिमांशु नयाल (19) पुत्र शिवपाल सिंह नयाल बीते रविवार घूमने के लिए धारचूला पहुंचे थे। देर रात दोनों स्कूटी से थल होते हुए घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

रात नौ बजे के करीब भारी बारिश के बीच थल-बेड़ीनाग सड़क पर बरड़बैंड के पास उफनते चमकी नाले में स्कूटी बह गई। दोनों स्कूटी सहित नाले के तेज बहाव में बह गए। पीछे बैठा गौरव संयोग से 20 फीट नीचे जाकर पत्थरों के बीच अटक गया, जबकि स्कूटी चालक हिमांशु लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने बमुश्किल नाले से निकलकर पुलिस हेल्पलाइन में घटना की सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात हिमांशु की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सर्च अभियान चलाया। सड़क से 200 फीट नीचे बोल्डरों के बीच हिमांशु का शव मिला। पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना में घायल गौरव का गोचर पीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, गौरव बीसीए कर रहा है, जबकि उसका दोस्त हिमांशु बीए का छात्र था।



थल-बेड़ीनाग सड़क पर नाले में स्कूटी बहने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना की सूचना मृतक और घायल के परिजनों को दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed