{"_id":"6a885c43db85884405011987","slug":"cleanliness-drive-conducted-from-bhadrakali-temple-to-matchbox-factory-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-145374-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भद्रकाली मंदिर से माचिस फैक्ट्री तक चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भद्रकाली मंदिर से माचिस फैक्ट्री तक चलाया सफाई अभियान
Fri, 21 Aug 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रकाली मंदिर से माचिस फैक्ट्री तक चलाया सफाई अभियान
ढालवाला। नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ने नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वार्डों में विशेष सफाई अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भद्रकाली मंदिर से खारा स्रोत टेम्पो स्टैंड होते हुए माचिस फैक्ट्री तक व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पर्यावरण मित्रों की टीम ने सड़क किनारे जमा मलवा, मिट्टी और कचरा हटाने के साथ ही फैले जालों की सफाई की। इसके अलावा जलभराव की समस्या से निपटने और क्षेत्र को रोगमुक्त रखने के लिए नालियों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई, साथ ही मार्ग किनारे उगी झाड़ियों की कटाई भी कराई गई। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक सार्वजनिक स्थानों और नालियों में कचरा न फेंकें, ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में पालिका को हर संभव सहयोग मिल सके।