फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress Protests Against Vote Theft and Electoral Irregularities

Rishikesh News: वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 28 Sep 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Congress Protests Against Vote Theft and Electoral Irregularities
वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ऋषिकेश। मतदाता सूचियों में बदलाव और भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में परवादून जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून रोड से ऋषिकेश तहसील की ओर विशाल मार्च निकाला। तहसील के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। कार्रवाई की मांग के लिए एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि आज का प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों के संबंध में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा। चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब मांगता रहेगा। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के मत में है। यदि किसी मतदाता को अपने मताधिकार के संबंध में आशंका होती है तो उसका समाधान करना निर्वाचन व्यवस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एसआईआर के माध्यम वोट चोरी कर देश में लोकतंत्र का गला घोंट रहे है। उनके इस्तीफे तक यह विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव राकेश सिंह, महंत विनय सारस्वत,राजपाल खरोला, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह , सरोजनी थपलियाल, सचवीर भंडारी, विजयपाल रावत, संजय भारद्वाज, मधु जोशी, पुष्पा मिश्रा, गौरव चौधरी, सागर मनवाल, जीतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed