फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Provided training in fast-food preparation

Rudraprayag News: फास्ट फूड बनाने का दिया प्रशिक्षण

Sun, 23 Aug 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 23 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Provided training in fast-food preparation
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार में समापन हुआ। समापन समारोह में एसबीआई आरएसीसी के मुख्य प्रबंधक वीरेंद्र भाकुनी, लीड बैंक अधिकारी अनूप असवाल, आरसेटी निदेशक अरुण कुमार एवं नंद किशोर थपियाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवेदन के तरीके तथा भविष्य में बैंक की ओर से मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर सुदेश धीमान ने चाउमीन, मोमोज, कोदे के मोमोज और समोसे, चटनियां, डोसा आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। एफएसओ मनोज सेमवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed