{"_id":"6a8845925cfec35cde0a317f","slug":"young-people-should-respect-senior-citizens-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120809-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करें युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जीआईसी नागणी में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के सचिव दयाराम ने कहा कि शिविर लगाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। सचिव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, वह अपने अनुभव और योगदान से परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसलिए उनका सम्मान करना और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। इस मौके पर बीईओ तसलीम कुरैशी, प्रधानाचार्य महादेव प्रसाद उनियाल, प्रधान गीता डबराल, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां और अधिकार मित्र सोमवारी लाल सकलानी आदि मौजूद थे। संवाद
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव बने भरत सिंह और मोहन सिंह
लंबगांव (टिहरी)। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह राणा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। कार्यकारिणी में भरत सिंह रावत और मोहन सिंह नेगी को महासचिव, भाग सिंह नेगी, मिजान सिंह असवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दयाल सिंह सजवाण को जिला प्रवक्ता, पदम सिंह नेगी, अनिल कैंतुरा संगठन सचिव, प्रताप सिंह असवाल महासचिव, लक्ष्मण सिंह कलूड़ा, धनवीर सिंह बिष्ट नागेंद्र राणा सचिव और राजेश बिष्ट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य करें।