{"_id":"6ab0e4dc1cadfb1b8c082181","slug":"63-831-voters-will-cast-their-votes-in-kichha-siraulikalan-tomorrow-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: किच्छा-सिरौलीकलां में पालिका चुनाव की तैयारी पूरी, कल 63,831 मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: किच्छा-सिरौलीकलां में पालिका चुनाव की तैयारी पूरी, कल 63,831 मतदाता डालेंगे वोट
Mon, 21 Sep 2026 01:33 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:33 PM IST
नगर पालिका किच्छा और सिरौलीकलां में मंगलवार को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों निकायों में कुल 63,831 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। किच्छा में 52,240 और सिरौलीकलां में 11,591 मतदाता हैं।
विज्ञापन
चुनावी स्थल की तैयारियों का जायजा लेते एसएसपी अजय गणपति, एसडीएम गौरव पांडेय सहित अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका किच्छा और नगर पंचायत सिरौलीकलां में मंगलवार को (कल) मतदान होना है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों निकायों में 52240 मतदाता प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने नवीन फल मंडी किच्छा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, हाई मास्क लाइट और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय गणपति, एसडीएम गौरव पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार किच्छा में कुल 52240 मतदाता हैं। इनमें 25,207 महिला, 27,029 पुरुष और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। वहीं सिरौलीकलां में 11,591 मतदाता हैं, जिनमें 5435 महिला और 6156 पुरुष मतदाता हैं। खास बात यह है कि 2018 में सिरौलीकलां क्षेत्र किच्छा नगर पालिका के अधीन था, लेकिन अलग नगर पंचायत बनने के बाद यहां के लोग पहली बार अपना चेयरमैन चुनेंगे।
विज्ञापन