{"_id":"6a86cc7e65988e05fd0d5814","slug":"elderly-man-who-went-out-to-buy-medicine-died-in-a-road-accident-in-rudrapur-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: दवा लेने निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, सुबह अस्पताल में मिला शव, परिजनों को लगा झटका; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: दवा लेने निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, सुबह अस्पताल में मिला शव, परिजनों को लगा झटका; जांच शुरू
Thu, 20 Aug 2026 03:14 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:14 PM IST
किच्छा में 69 वर्षीय एक बुजुर्ग दवा लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। सुबह उनका शव अस्पताल में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा के 69 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वास्तविक स्थिति जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहरिया निवासी रमेश कश्यप पुत्र हीरा लाल 19 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे पत्नी की दवाई लेने साइकिल से घर से निकले थे। वह डॉ. गर्ग से दवा लेने गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की और रात में 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह परिजनों को पता चला कि रमेश कश्यप सीएचसी में भर्ती थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दोपहर करीब तीन बजे परिजन शव लेकर रुद्रपुर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज से हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन