फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man returning with his daughter's medicine was shot dead in broad daylight in rudrapur

रुद्रपुर: बेटी की दवाई लेकर लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवार फरार; इलाके में सनसनी

Thu, 08 Oct 2026 01:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 01:18 PM IST
सार
Register For Event

रुद्रपुर सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा बिलासपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी बेटी की दवाई लेकर पैदल घर जा रहा था। अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारी और फरार हो गए। 1

विज्ञापन
man returning with his daughter's medicine was shot dead in broad daylight in rudrapur
युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा बिलासपुर (यूपी) में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय युवक अपनी बेटी की दवाई लेकर पैदल घर जा रहा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संदीप सिंह चौहान उर्फ सनी उर्फ सनिया (30) की अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक समेत फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर रुद्र बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार, कोतवाल जीत सिंह और सीओ पीपी सिंह मौके पर पहुंचे। शव को सीएचसी लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि संदीप की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। आशंका है कि रंजिश के चलते ही हत्या की गई है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed