फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugar prices rise despite record production of 29.16 lakh quintals

उत्तराखंड: रिकॉर्ड 29.16 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन के बावजूद महंगी हुई चीनी, त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

Sun, 23 Aug 2026 12:08 PM IST
गायत्री जोशी दीप बेलवाल
दीप बेलवाल Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 23 Aug 2026 12:08 PM IST
सार
Register For Event

उत्तराखंड में इस बार रिकॉर्ड 29.16 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन होने के बावजूद बाजार में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। त्योहारी सीजन से पहले कीमतों में आई तेजी ने उपभोक्ताओं, मिठाई कारोबारियों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Sugar prices rise despite record production of 29.16 lakh quintals
चीनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊधमिसंह नगर में इस बार रिकॉर्ड 29.16 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। इसके बावजूद मिठास पर महंगाई की मार पड़ रही है। त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतें आसमान छूने से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। किसानों से लेकर बाजार तक चीनी का यह खेल चर्चा में है।

विज्ञापन

गन्ना आयुक्त कार्यालय की 18 जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 300.69 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई और औसत रिकवरी 9.70 प्रतिशत रही।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा 12.02 लाख क्विंटल चीना का उत्पादन इकबालपुर मिल ने किया। यहां 114.02 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इसके बाद लिब्बरहेड़ी मिल ने 6.34 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। यहां 60.13 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई हुई। तीसरे नंबर पर सितारगंज मिल ने 3.50 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। यहां 51.79 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला मिलों ने कुल 7.60 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। इन मिलों ने कुल 74.75 लाख क्विटंल गन्ने की पेराई की। किसान नेताओं का कहना है कि मिलें उत्पादन तो यहां करती हैं लेकिन 80 प्रतिशत चीनी को दूसरे राज्यों के बड़े व्यापारियों को बेच देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसानों का 146 करोड़ अब भी फंसा

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 का नया भुगतान भले ही पूरा हो गया हो लेकिन पुराना बकाया अब भी किसानों को नहीं मिला है। बंद पड़ी काशीपुर चीनी मिल पर ही किसानों का 2007 से 2019 तक का 125.52 करोड़ रुपये बकाया है। इकबालपुर पर 15.13 करोड़ बकाया है। यानी कुल बकाया 146.10 करोड़ रुपये है।

 

गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन (लाख क्विंटल में)

चीनी मिल        गन्ना पेराई (लाख क्विंटल.)    चीनी उत्पादन (लाख क्विंटल)

बाजपुर                 15.29                             1.53

नादेही                  12.18                              1.19

किच्छा                 28.68                              2.88

डोईवाला            18.60                               1.70

सितारगंज           51.79                               3.50

लिब्बरहेड़ी         60.13                                6.34

इकबालपुर    114.02                              12.02

गन्ने का रकबा प्रदेश में बढ़ा है। चीनी उत्पादन में अच्छी ग्रोथ हो रही है। सरकार गन्ने की खेती को बढ़ावा दे रही है। -शैलेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त, गन्ना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed