Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tailor master dies in road accident in rudrapur

रुद्रपुर: रॉन्ग साइड से आई बाइक ने सिलाई मास्टर को कुचला, मौत; बेटे को देखने अस्पताल आए थे नन्हे लाल

Thu, 05 Nov 2026 02:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 05 Nov 2026 02:22 PM IST
सार
Register For Event

रुद्रपुर में चीमा अस्पताल के बाहर रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय सिलाई मास्टर नन्हे लाल की मौत हो गई। वे अपने बेटे का हाल जानने अस्पताल आए थे।

विज्ञापन
Tailor master dies in road accident in rudrapur
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रुद्रपुर में चीमा अस्पताल के बाहर रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय सिलाई मास्टर नन्हे लाल की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिलासपुर निवासी नन्हे लाल वर्तमान में रुद्रपुर में रहते थे और सिलाई का काम करते थे। उनका बेटा पैर के ऑपरेशन के बाद चीमा अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को वह बेटे का हालचाल जानने अस्पताल आए थे। बाहर निकलते ही रॉन्ग साइड से तेज गति में आई बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक उनका बेटा भी पहले सड़क हादसे में घायल हुआ था और उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed