{"_id":"6aba41a48bb70560510cbc8d","slug":"three-accused-of-firing-in-rudrapur-arrested-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: शिव एन्क्लेव में फायरिंग के तीन आरोपी दबोचे, पिस्टल-तमंचे बरामद; आपराधिक इतिहास आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: शिव एन्क्लेव में फायरिंग के तीन आरोपी दबोचे, पिस्टल-तमंचे बरामद; आपराधिक इतिहास आया सामने
Mon, 28 Sep 2026 04:00 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:00 PM IST
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के शिव एन्क्लेव में फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो .315 बोर तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
रुद्रपुर में फायरिंग के तीन आरोपी दबोचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के शिव एन्क्लेव में फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो .315 बोर तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक तीनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 24 सितंबर की रात साजेब उर्फ अरमान अपनी दोस्त से मिलने शिव एन्क्लेव पहुंचा था। कॉलोनी के लोगों के देख लेने और घेरने पर वह भाग निकला, लेकिन उसकी कार वहीं छूट गई। साथी समीर मलिक के फोन पर नंदू, सोहेल और सुमित समेत पांच युवक कार लेने पहुंचे। भीड़ देखकर आरोपियों ने पहले हवाई फायरिंग की। कार के टायरों के नट खुले मिलने से कार नहीं निकाल सके तो गुस्से में दो वाहनों में तलवार से तोड़फोड़ कर दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना पर तीनों को किच्छा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने से दबोच लिया। तीनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।