फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cheques worth lakhs in aid distributed at the Dunda camp.

Uttarkashi News: डुंडा शिविर में लाखों की सहायता राशि के चेक वितरित

Sat, 03 Oct 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 03 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Cheques worth lakhs in aid distributed at the Dunda camp.
उत्तरकाशी। डुंडा में आयोजित बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाखों रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। एनआरएलएम के तहत धनेश्वर सहकारिता को नौ लाख रुपये, रेणुका, प्रगति और थाती माता स्वयं सहायता समूहों को 75-75 हजार रुपये की सहायता दी गई।
विज्ञापन

रीप परियोजना के तहत बकरी पालन, बागवानी और सब्जी उत्पादन के लिए लाभार्थियों को 30 से 90 हजार रुपये तक के चेक दिए गए। उद्यान विभाग ने एप्पल मिशन/बागवानी के तहत गणेश प्रसाद और विजय को 6.33 लाख तथा सुग्रीव सिंह को 1.66 लाख की सहायता दी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड परिसर डुंडा में आयोजित शिविर में 780 लोगों ने प्रतिभाग किया जबकि 318 लोग विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से लाभान्वित हुए। शिविर में 18 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 86 लोगों का परीक्षण कर छह दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए और निशुल्क दवाएं वितरित कीं। आयुर्वेद विभाग ने 93 लोगों की जांच की। महिला एवं बाल विकास विभाग ने चार बच्चों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। शिविर में दर्जाधारी श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed