बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Police Personnel Including TI Suspended for Flying to Delhi Without Permission to Arrest Accused in ₹55 Crore

CG: 55 करोड़ की ठगी के आरोपी को पकड़ने निकले, बिना अनुमति प्लेन में उड़ गए पुलिसकर्मी; टीआई समेत 8 निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 07:19 PM IST
Police Personnel Including TI Suspended for Flying to Delhi Without Permission to Arrest Accused in ₹55 Crore

55 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को पकड़ने के लिए कटघोरा थाना प्रभारी ने बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के पुलिसकर्मियों के साथ हवाई यात्रा की। मामला सामने आने के बाद बिलासपुर आईजी ने कटघोरा टीआई एम. बी. पटेल समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मामला जेसीबी एजेंसी के नाम पर एक व्यापारी से 55 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कटघोरा पुलिस की टीम को दिल्ली जाना था। नियमानुसार टीम को ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन टीआई एम. बी. पटेल ने पीड़ित व्यापारी से मिले रुपये से हवाई टिकट कराए और स्टाफ के साथ दिल्ली चले गए।

उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए। प्रारंभिक जांच में बिना अनुमति हवाई यात्रा करने और शासकीय नियमों का उल्लंघन करने की बात सामने आई। जांच में पांच हवाई यात्राओं समेत अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं। इसके बाद आईजी ने कार्रवाई करते हुए आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

पढे़ं:  कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, संबंध बनाने का दबाव, पंच के खिलाफ FIR, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

निलंबित पुलिसकर्मियों में निरीक्षक मोती बी. पटेल, कटघोरा थाना प्रभारी, उप निरीक्षक राम पाण्डेय, प्रभारी अधिकारी, प्रधान आरक्षक 381 गुनाराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक 392 गोपाल यादव, प्रधान आरक्षक 35 राजेश कंवर, आरक्षक 747 प्रदीप राठौर, थाना कटघोरा, आरक्षक 41 सुशील यादव, साइबर सेल और आरक्षक 08 प्रशांत सिंह, रक्षित केंद्र कोरबा शामिल हैं।

एसपी के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर तीन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि निरीक्षक एम. बी. पटेल को कुछ माह पहले ही कोतवाली थाना से कटघोरा थाना प्रभारी बनाया गया था। उनके निलंबन के बाद कटघोरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू को सौंपी गई है। वहीं दीपका थाना की जिम्मेदारी धर्म नारायण तिवारी को दी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 55 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को पकड़ने का दबाव था, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया को दरकिनार कर हवाई यात्रा करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। पीड़ित के रुपये से यात्रा करने और बिना अनुमति फैसला लेने को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर देहात: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

19 Aug 2026

जबलपुर में वर्चस्व की जंग: गैंगस्टर हत्याकांड का फरार आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

19 Aug 2026

Meerut: अटल सभागार में हुआ ‘वंदे मातरम’ कार्यक्रम, कलराज मिश्र और असीम अरुण समेत भाजपा नेता पहुंचे

19 Aug 2026

उन्नाव: बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती की तैयारी पूरी

19 Aug 2026

बठिंडा पहुंचे सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल, कहा-पक्के खाल के जरिए खेतों में पहुंचा नहरी पानी

विज्ञापन

VIDEO: सरयू का जलस्तर बढ़ा... सरकारी नावें जर्जर, लाइफ जैकेट नदारद

19 Aug 2026

पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में बरसात के बाद पानी भरा

19 Aug 2026
विज्ञापन

Saharanpur: दिशा की बैठक में सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक में नोकझोंक, बोले- चाय पकौड़ी कौन खिला रहा है

19 Aug 2026

मंडी: मोरिंगा के एक हजार औषधीय पौधे तैयार, हरड़-भेड़ा की पौध भी विकसित कर रहा साईं इंटरनल फाउंडेशन

19 Aug 2026

औरैया: तालाब में 25 कुंतल मछलियां मृत मिलने से मचा हड़कंप

19 Aug 2026

Video: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी का आंदोलन जारी, एचपीयू में निकाली विशाल रैली

19 Aug 2026

Video: कराटे प्रतियोगिता में अंकों के लिए भिड़े खिलाड़ी

19 Aug 2026

पानीपत में हड़ताल में तीसरे दिन चौड़ा बाजार में डाला कूड़ा, उठवाने नहीं पहुंची निगम की टीम

19 Aug 2026

एचकेआरएन कर्मियों को पक्का करने की मांग पर हरियाणा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Video: शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

19 Aug 2026

औरैया: दोहरा हत्याकांड मामला में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश

19 Aug 2026

चित्रकूट में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

19 Aug 2026

Video: एचपीयू में एसएफआई की महारैली, वीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी, देखें रिपोर्ट

19 Aug 2026

फाजिल्का में नशे का टीका लगाकर युवक की मौत का आरोप, दो पर केस दर्ज

इटावा: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप

19 Aug 2026

Video: एचपीयू में एसएफआई महारैली में जमकर हंगामा, वीसी कार्यालय का घेराव करने से रोकने पर जमकर धक्कामुक्की

19 Aug 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, काउंटरों पर मारामारी

19 Aug 2026

बहादुरगढ़ में 14वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप

जींद में 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ उझाना गांव के पास दबोचा

19 Aug 2026

VIDEO: राम मंदिर परिसर का काम पूरा, अब संग्रहालय की तैयारियों पर फोकस

19 Aug 2026

'यह पंजाब चुनावों की वजह से किया गया', कोर्ट में पेशी के दौरान बोले सत्येंद्र जैन

19 Aug 2026

हमीरपुर: भारी बारिश से बस्सी-तताहर सड़क पर पहुंचा खड्ड का पानी, ठप रही आवाजाही

VIDEO: काशीपुर में हुई 170 एमएम बारिश, जलभराव की समस्या

Lakhimpur Kheri: 'चाहें जितना कोई शक्तिशाली हो, पिटवाकर अंदर करूंगा', किसानों की शिकायत पर भड़के भाजपा विधायक

19 Aug 2026

Meerut: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली रैली

19 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed