{"_id":"6a89c14e7305adbf7c0ebbe9","slug":"video-mp-deepender-hooda-questions-government-over-arrest-of-party-workers-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का आरोप: सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही, मुकदमे वापस हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का आरोप: सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही, मुकदमे वापस हों
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सैनी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने सिविल लाइन थाने जाकर गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से बातचीत की। दूसरी ओर कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनके साथ हुए व्यवहार को गलत बताया। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। पुलिस की ओर से अपराधियों की तरह किए गए व्यवहार को गलत बताया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार पर पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की कि गुरुग्राम में काले झंडे दिखाने के आरोप में हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर से मुकदमे वापस लिए जाएं। हुड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में विरोध करने का सांविधानिक अधिकार है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक रघुबीर तेवतिया, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, सुमित्रा चौहान, सुधीर सिंह, मुकेश, राव नरबीर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव, जिला प्रधान पंकज डाबर के पिताजी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कोचर, सुनीता सेहरावत, अमित, अभिषेक यादव, सुशील सेहरावत, गजेन्द्र, सुखबीर सिंह तंवर, राजकुमार, पवन चौधरी, अरुण शर्मा, सतीश बंधु, देवेन्द्र भाटिया, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।