{"_id":"6a89719ce5310f243c0ce7dd","slug":"video-baghpat-revenue-officials-protest-in-support-of-ayodhya-lekhpal-arrested-in-bribery-case-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में बागपत तहसील में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में बागपत तहसील में धरना
अयोध्या की सोहावल तहसील में जमीन की पैमाइश कर हिस्सा अलग करने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार लेखपाल उत्कर्ष दीप के समर्थन में शनिवार को बागपत तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया। लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अयोध्या इकाई की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
आरोपों को गलत बताया
संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र बैसला ने कहा कि लेखपाल उत्कर्ष दीप पर रिश्वत लेने के लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई से पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
जांच पूरी होने तक विरोध जारी रखने का एलान
धरने पर बैठे लेखपालों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, संगठन कार्रवाई का विरोध करता रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रकरण की जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।