{"_id":"6a575719f1204d360409f2b6","slug":"video-students-are-being-motivated-in-the-district-library-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पढ़ने की आदत से बढ़ेगा ज्ञान का दायरा, जिला पुस्तकालय में छात्रों को किया जा रहा प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ने की आदत से बढ़ेगा ज्ञान का दायरा, जिला पुस्तकालय में छात्रों को किया जा रहा प्रेरित
छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करने और ज्ञान का दायरा बढ़ाने के लिए जिला पुस्तकालय की ओर से विशेष पहल की जा रही है। लाइब्रेरी प्रभाग की ओर से अभ्यर्थियों को नियमित रूप से पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बुधवार को लाइब्रेरी में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पुस्तकालय की ओर से छात्रों को बताया जा रहा है कि किताबों के नियमित अध्ययन से सामान्य ज्ञान बढ़ता है और विभिन्न विषयों की जानकारी मिलती है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलती है और छात्रों की सोच का दायरा व्यापक होता है।
पिछले कुछ सप्ताह में सरकार की ओर से जिला पुस्तकालय में बड़ी संख्या में नई पुस्तकें भेजी गई हैं। इनमें इतिहास, साहित्य, विज्ञान, सामान्य ज्ञान समेत कई विषयों की पुस्तकें शामिल हैं। लाइब्रेरी प्रभाग की ओर से छात्रों को इन पुस्तकों की जानकारी देकर पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, पुस्तकालय का उद्देश्य केवल परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों में नियमित अध्ययन और पढ़ने की संस्कृति को विकसित करना भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।