Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
HTET candidates protest at the Bhiwani Education Board headquarters, demanding a revised result and a resolution
{"_id":"6a8d682950d32e53e802dc42","slug":"video-htet-candidates-protest-at-the-bhiwani-education-board-headquarters-demanding-a-revised-result-and-a-resolution-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर एचटेट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रिवाइज्ड रिजल्ट व समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर एचटेट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रिवाइज्ड रिजल्ट व समाधान की मांग
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के परिणाम और उत्तर कुंजी (आंसर की) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बोर्ड प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का लिखित में ठोस समाधान नहीं होता और संशोधित परिणाम जारी नहीं किया जाता, वे बोर्ड परिसर के बाहर रात-दिन धरने पर डटे रहेंगे।
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी में बोर्ड स्तर पर बड़ी खामियां रही हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद रिवाइज्ड रिजल्ट में कोई सुधार नहीं किया गया, जिससे कई परीक्षार्थी महज एक-एक अंक से क्वालिफाई करने से वंचित रह गए। बोर्ड अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें केवल मौखिक आश्वासन मिले, जिससे नाराज होकर अभ्यर्थियों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। उनका कहना है कि पेपर में पहले से ही काफी गलतियां थीं और बोर्ड की आंसर की में उससे भी ज्यादा कमियां पाई गईं। हम महज एक-एक नंबर से रह गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।