{"_id":"6a8844f5e612b7058c0ac58e","slug":"video-inld-comes-out-in-support-of-sanitation-workers-targets-bjp-governments-policies-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी इनेलो, भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी इनेलो, भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
भिवानी। शहर में जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में अब इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) भी पूरी ताकत से मैदान में उतर आई है। शुक्रवार को भिवानी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा तथा जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ तीखा हमला बोला और सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा तथा जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने भाजपा सरकार की संवेदनहीनता पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भीषण परिस्थितियों में भी दिन-रात काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर मूकदर्शक बनी बैठी है, जो उसकी हठधर्मिता और कर्मचारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार को सफाई कर्मचारियों के धैर्य और सब्र का इम्तेहान नहीं लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।