{"_id":"6a87e9d6ebf98ba6120b88a1","slug":"video-video-ramakata-parakarama-ka-eka-varashha-para-hajara-ramabhakata-na-ka-parakarama-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामकोट परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामकोट परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने की परिक्रमा
अयोध्या में रामकोट की नित्य परिक्रमा के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को हजारों रामभक्तों ने रामकोट की परिक्रमा की। ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों संतों और श्रद्धालुओं ने राम नाम का जयघोष करते हुए परिक्रमा पूरी की।
बताया गया कि 21 अगस्त 2025 से शुरू हुई नित्य रामकोट परिक्रमा लगातार एक वर्ष से प्रतिदिन प्रातःकाल साधु-संतों और रामभक्तों द्वारा की जा रही है। राम जन्मभूमि के चारों ओर स्थित मंदिरों की परिक्रमा करने की अयोध्या में प्राचीन परंपरा रही है।
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए पूर्व ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि रामकोट की परिक्रमा करने से प्रभु श्रीराम के साथ हनुमानगढ़ी समेत अन्य प्रमुख मंदिरों की भी परिक्रमा हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह परिक्रमा किसी आयोजन मात्र तक सीमित नहीं, बल्कि रामभक्तों की गहरी आस्था और अयोध्या की धार्मिक परंपरा से जुड़ी हुई है।
परिक्रमा के दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने राम नाम का संकीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एक वर्ष पूरा होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने रामकोट परिक्रमा के प्रति बढ़ती आस्था को भी प्रदर्शित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।