{"_id":"6a86ac5b4e6e043e2d045d61","slug":"haryana-s-daughter-yashika-s-journey-to-nasa-karnal-student-did-space-research-program-in-america-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बेटी यशिका का नासा तक सफर: करनाल की छात्रा ने अमेरिका में किया स्पेस रिसर्च प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बेटी यशिका का नासा तक सफर: करनाल की छात्रा ने अमेरिका में किया स्पेस रिसर्च प्रोग्राम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 20 Aug 2026 12:58 PM IST
Link Copied
हरियाणा के करनाल की 11वीं कक्षा की छात्रा यशिका ने अपनी प्रतिभा से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। यशिका का चयन प्रतिष्ठित 'यूनाइटेड स्पेस स्कूल' कार्यक्रम के लिए हुआ, जिसके तहत उन्होंने अमेरिका के ह्यूस्टन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA से जुड़े शैक्षणिक कार्यक्रम में 15 दिन बिताए। यह कार्यक्रम फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल स्पेस एजुकेशन की ओर से हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें दुनिया के करीब 35 देशों से चुनिंदा छात्रों को शामिल किया जाता है। ह्यूस्टन पहुंचने वाले छात्र अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण से जुड़ी जानकारियां हासिल करते हैं। साथ ही वे विशेष ग्रुप एक्सरसाइज और गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं, जिन्हें अंतरिक्ष अन्वेषण की समझ विकसित करने के लिए तैयार किया जाता है। इस कार्यक्रम में चयन की प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी है। पूरे भारत से सैकड़ों छात्र इसके लिए आवेदन और दावेदारी पेश करते हैं, लेकिन इनमें से केवल दो छात्रों का ही चयन किया जाता है। ऐसे में इस साल यशिका का चयन होना उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण बन गया। भारतीय मूल की प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला से प्रेरित यशिका अब अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उनका सपना भविष्य में NASA में काम कर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना है। यशिका की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि सही दिशा, मेहनत और बड़े सपनों के साथ छोटे शहरों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।